Tuesday, 4 October 2011

गरीबी रेखा विवाद पर अहलूवालिया ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात


नई दिल्ली| योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलुवालिया ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की| इस मुलाकात के दौरान आहलुवालिया ने प्रधानमंत्री से गरीबी रेखा का निर्धारण नए सिरे से करने पर उठे विवाद के सिलसिले में बात की|

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में आयोग ने कहा है कि शहरों में रोजना 32 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 26 रुपये खर्च करने वाले लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर माना जाना चाहिए।